प्रश्नोत्तर P27-0158 · भाग 27
गुरु जी, सबकी आध्यात्मिक यात्रा के अलग-अलग रास्ते हैं, और सभी मार्गों में बहुत प्रभावशाली साधक हुए हैं — तो इंसान को कैसे पता चले कि उसकी अपनी प्रकृति के लिए कौन सा मार्ग सही है?
किसी भी मार्ग से कोई भी साधक उस परम स्थिति में पहुंचा है, तो उसने मूल क्या अपनाया? ईमानदारी, सत्कर्म। वह किसी भी मार्ग से गया, और "कुछ नहीं चाहिए" में यात्रा किया, अपने स्वभाव में निकला। इस मार्ग में वही लोग सफल हुए जिन्हें कुछ नहीं चाहिए, और जो संपन्न होकर निकले। आप चाहे ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग, योग मार्ग, क्रिया मार्ग — किसी भी मार्ग से जाएं, मूल आपको अपनाना पड़ेगा: ईमानदारी और सत्कर्म। यह बिना अपनाए आप आगे जा ही नहीं पाओगे। यह चाबी है — अपने अंदर का ताला खोलने की चाबी। गेट तभी खुलेगा जब आप ईमानदारी अपनाएंगे; बेईमानी से बंद हुआ है, ईमानदारी से खुल जाएगा, और सत्कर्म से उसकी सफाई होगी। आप दुनिया में किसी भी मार्ग से जाएं, विश्व में कहीं भी रहें — यह करना ही पड़ेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: जीवन में आध्यात्म की जरूरत क्यों पड़ती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-30