आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P27-0169 · भाग 27

गुरु जी, त्याग करने की कोई विधि है? और फिर मन भटकता है, तो क्या करें?

नहीं, सीधा-सीधा छोड़ देना — इसमें कौन सी विधि? विधि तब होती जब कोई हाथ-पांव बांधकर जबरदस्ती बोतल आपके मुंह में डालता; तब बताया जाता कि उस व्यक्ति से ताकतवर बनो। मन नहीं भटकता — मन कहां जाएगा? मोबाइल, कंप्यूटर चलाते हो — एरो कंप्यूटर के बाहर जाता है क्या? आप अपनी आदत में खुद भटक रहे हो, उसके जिम्मेदार आप हो। जब पता चल गया कि गलत है तो उसका त्याग करो; नहीं कर सकते तो उसका परिणाम भोगने के लिए तैयार रहो। अति किसी की भी बुरी है। और नहीं कर पा रहे हो तो उसकी शरण में रहिए जिसके साथ आपका हित हो — उसके पूरे सिस्टम में जिओगे तो आप खुद समझ जाओगे। छोड़िए तो पूरी तरह छोड़िए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: जीवन में आध्यात्म की जरूरत क्यों पड़ती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-30