आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P27-0192 · भाग 27

गुरु जी, आत्मविश्वास कैसे बढ़े?

बस आपके पास ताकत होनी चाहिए। मान लीजिए आप किसी होटल में गए — पैसे कम हैं तो मेनू कार्ड देख के, सोच के ऑर्डर दोगे; पैसे खूब हैं तो तुरंत वेटर को बुलाओगे और रेट नहीं देखोगे। ट्रेन में जा रहे हो और टिकट नहीं है, तो कितने भी पढ़े-लिखे हो, टीटी आएगा तो आपका आत्मविश्वास गिरा रहेगा — "सर" निकलेगा; और टिकट है तो कितने भी कमजोर हो, कहोगे "दिखा रहा हूं ना, इतनी जल्दी क्या है।" तो आत्मविश्वास आपकी ताकत से बढ़ता है। मजबूत बनिए — धन से, तन से, ज्ञान से — तब आप अपनी बात को रख पाएंगे, नहीं तो मिलावटी तरीके से रखेंगे। ताकतवर ही नहीं तो आत्मविश्वास काम ही नहीं करेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: जीवन में आध्यात्म की जरूरत क्यों पड़ती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-30