प्रश्नोत्तर P28-0115 · भाग 28
गुरु जी, आगे आने वाला चार-पांच साल का समय क्या बहुत बेकार होगा, जनसंख्या कम हो जाएगी?
जनसंख्या ज्यादा होने में भी हम थे, कम होने में भी हम हैं — तो देखिए उसके पहले हम क्या कर लेते हैं। जरूरी नहीं कि मैं रहूं या कोई रहे; किसी का पता नहीं। उस कम होने के पहले कुछ करना है कर लो, अपने आप को समझना है समझ लो। जनसंख्या तो रोज बढ़ रही है, रोज कम हो रही है — उसमें कौन सी नई बात है। अगले पल आने के पहले इस पल में क्या कर सकते हो, उसमें जीना चालू करो। क्या होगा क्या नहीं होगा छोड़ दो — जिसकी सृष्टि वो जाने।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31