प्रश्नोत्तर P28-0134 · भाग 28
प्रभु जी, सही गुरु की पहचान कैसे करें?
जैसे आप मार्ग भटक गए और सामने कोई मिल गया — आप उससे सीधा मार्ग पूछिए, मार्ग बताने में पता चल जाएगा; और जो मार्ग बताया, आगे जाकर और लोगों से पूछिए। आप निर्विकार होने के लिए, आत्मिक कल्याण के लिए मार्ग पूछेंगे तो आपको सही गुरु मिलेगा; कामनाओं के लिए गुरु खोजेंगे तो वही गुरु मिलेगा — आप उसे ठगो, वो आपको ठगे। सोच समझ लो आप किसके लिए गुरु खोज रहे हो। ना इस दुनिया में सीखने वालों की कमी है ना सिखाने वालों की — बस आप पूछने में ईमानदार हो जाइए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31