प्रश्नोत्तर P28-0146 · भाग 28
गुरु जी, हमें शब्दों की शक्ति बताओ।
शब्दों की शक्ति मतलब — अगर सामने वाला बोल रहा है और उसके शब्द हैं, तो उसमें शक्ति आती है, ऊर्जा आती है। अब ऊर्जा सात्विक भी हो सकती है, तामसी भी, राजसी भी। जैसे कोई आपको गाली दे और आपने समझ लिया तो नेगेटिव ऊर्जा आई, आपकी नेगेटिव ऊर्जा जागृत हो जाएगी। बड़ाई के शब्द राजसी हैं। जहां ना बड़ाई है ना बुराई, वह सात्विक है। तो शब्द बोलने वाले की ऊर्जा है क्या — जैसे किसी ने अकाउंट खोला, चेक देगा तो अकाउंट में बैलेंस होना चाहिए; चेक पर कुछ लिख देने से चेक पास नहीं होगा। अगर कोई किसी और के शब्द लेकर बोल रहा है — किसी और की चेकबुक पर अपना साइन करके दे रहा है — तो वह चेक बाउंस होगा, उसको भी पेनल्टी लगेगी और आपको भी। तो किसी के शब्द ले रहे हैं तो देखिए कि उसके अपने हैं कि किसी और के। शब्दों की ऊर्जा होती है, अगर उसके अपने हैं तो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31