आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P28-0148 · भाग 28

गुरु जी, आपका आशीर्वाद चाहिए कि मैं अपने जीवन में पूर्णता को प्राप्त करूं और गुरु चरणों में समर्पण को प्राप्त कर सकूं।

देखिए, मेरा आशीर्वाद मांगने की जरूरत नहीं है, अपनों की कुटिया अपनों के लिए है। आप अपना आशीर्वाद खुद पर दीजिए। क्या सच में आप पूर्णता तक पहुंचना चाहते हैं — एक बार अपने आप से पूछिए, कई बार पूछिए, और अपना आशीर्वाद खुद पर दे दीजिए और अपने आप को पूर्णता तक पहुंचा लीजिए। अपूर्णता को छोड़ दीजिए, पूर्ण आप हो जाएंगे। हमारी पूर्णता तो है; हमारी अपूर्णता बस इतनी है कि अपने आप को अपूर्ण से पूर्ण करना चाहते हैं — यही हमारी अपूर्णता है। अपूर्णता को छोड़ दीजिए, पूर्ण आप ही हैं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31