आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P28-0195 · भाग 28

गुरु जी, क्या गुरु के चेहरे का ध्यान करना चाहिए, या आपके हिसाब से ध्यान किस तरह से करना चाहिए?

ध्यान में ध्यान करें। मन जहां ले जा रहा है उसे जाने दीजिए; मन का काम है "कुछ ना कुछ चाहिए" में काम करना। अपनी कमियों को निकालिए — इस पर ध्यान करना है कि मैं अपनी कमियों को कैसे निकालूं, अपवित्र हो गया हूं तो पवित्र कैसे करूं, इसके लिए क्या काम करना है। गुरु का चेहरा क्या — वो तो पांच तत्व से बना हुआ है, उस रूप का तो नाश हो जाएगा। उन शब्दों को लेकर उसमें जियो, तब कुछ होगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का क्या कर्तव्य है शिष्य के प्रति / #योगीजी_का_सत्संग #गुरु #पूर्णिमा · 2024-07-21