प्रश्नोत्तर P29-0010 · भाग 29
महाराज जी, आपके जीवन में किन-किन महापुरुषों का प्रभाव रहा?
मैं किसी का भी नाम नहीं ले सकता, क्योंकि मिले तीन लोग, लेकिन तीनों का मुझे नाम नहीं पता। एक मिले चित्रकूट में — उन्होंने घंटों बात की और बस इतनी बात समझ में आई कि जल्दबाजी मत करो; बड़ी जल्दबाजी थी मुझे। एक मिले बद्रीनाथ में — वो बोले आप बहुत अच्छे महात्मा हो। और एक मिले नर्मदा तट पर — वो मुझे नर्मदा तट पर लाए और आज तक मैं नर्मदा तट पर ही पड़ा हूं; मैं आया नहीं, लाया गया हूं। आखिरी वाले बोले कि पूरे भारत में आपको आत्मज्ञान कोई नहीं दे सकता; मैंने कहा मुझे आत्मज्ञान के अलावा कुछ भी नहीं चाहिए। तीनों को छोड़ के हम ही गए। तीनों अद्भुत ही थे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: भाव, गुण और लक्षण में भेद क्या है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-30