प्रश्नोत्तर P29-0028 · भाग 29
गुरु जी, क्या प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्मों को ही भुगतता है? जिस लड़की के साथ बलात्कार हुआ, क्या उसका कोई पूर्व जन्म का कर्म था जो फलीभूत हुआ? यह प्रश्न दिनोंदिन परेशान कर रहा है।
इसमें कुछ बोला नहीं जा सकता। एक व्यक्ति बेईमानी भोग रहा है तो एक खत्म हो रहा है, और जो बेईमानी कर रहा है उसका नया बन रहा है। हो सकता है वो लड़की जिम्मेदार ही नहीं हो, और ये करने वाला गलत हो, उसके लिए नया हो। लेकिन वर्तमान की बात करें तो हमारे सामने गलत वह है, और उसे दंड मिलना चाहिए। बात खत्म। पीछे से क्या मतलब है? किसी ने झापड़ मारा तो ये थोड़ी ना कहेंगे कि पिछले जन्म में तुमने मारा था — तुम तलवार निकालोगे तो हम भी अपनी सामर्थ्य दिखाएंगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: भाव, गुण और लक्षण में भेद क्या है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान #प्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-30