प्रश्नोत्तर P29-0100 · भाग 29
गुरु जी, अटैचमेंट (मोह) कैसे छोड़ें?
लेने का भाव छोड़ दो, देने का भाव बना लो — बात खत्म। आपके तरीके से मिलता है तो अटैचमेंट हो जाता है। सबसे ज्यादा अटैचमेंट जिंदगी में शुरुआत में किससे था? मां से। फिर उसके बाद पत्नी से। मां से तो अधिक रहना चाहिए, पहले तो मिलना मां से हुआ था — तो पत्नी से ज्यादा क्यों हो गया, मां-बाप से कम क्यों हो गया? अटैचमेंट पत्नी से नहीं, जरूरत से है। मां जरूरत पूरी करती थी तो मां के पल्लू को नहीं छोड़ा; अब पत्नी जरूरत पूरी कर रही है तो पत्नी के पल्लू को नहीं छोड़ रहे हो। आप जरूरत में पल्लू पकड़ते हो; उस जरूरत में आपका एक सुख है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13