प्रश्नोत्तर P29-0178 · भाग 29
गुरु जी, अगर हमारे पास 100 पुण्य हैं और कोई हमारी सहायता कर देता है, तो हम उसे आशीर्वाद दे दें — क्या ऐसा करने से हमारे 100 में से एक पुण्य कम हो जाता है?
ऐसा कुछ नहीं है। माइनस-प्लस नहीं होता है। आप कुछ करते हो तो उसका मिलता है, और जब कुछ गलत करते हो तो उसका भी मिलता है — सही-गलत का परिणाम मिलता है। लोग माइनस-प्लस के चक्कर में पड़कर अपनी जिंदगी को नरक बनाते हैं। इस सृष्टि में माइनस-प्लस नहीं होता; जैसा आप कर्म करते हो वैसा परिणाम मिलता है। अगर आप सत्कर्म करते हो, जरूरतमंद की सेवा करते हो, तो क्या कुछ कम हो जाता है?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: सत्संग अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट#योगी · 2026-10-31