प्रश्नोत्तर P27-0137 · भाग 27
गुरु जी, हम कल्पना क्यों करते हैं?
कल्पना के लिए आपके पास कोई आधार है, कोई वस्तु है, और उस वस्तु में कोई लालच है; तो लालच की वजह से कल्पना बनाते रहते हो। कुछ चाहिए अपने तरीके से, तो अपने तरीके से उसकी कल्पना बनाते हो कि ऐसा नहीं है, ऐसा बन जाए तो ठीक रहेगा। वह जैसा है वैसा स्वीकार नहीं कर पाते — उसको तोड़ते हो और फिर अपने तरीके से उसका निर्माण करते हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कुछ नहीं चाहिए मैं कैसे आए ? #livesatsangyogijika #pratyakshjyan #aadhyatmikgyan · 2025-03-12