प्रश्नोत्तर P27-0166 · भाग 27
गुरु जी, जो गहरा संस्कार होता है, वह निकलने में इतना मुश्किल क्यों होता है? वह बार-बार वापस क्यों आता है और निकलने में इतनी तकलीफ क्यों देता है?
उसको गहरा बनाया कौन? हम। तो आप उस पर गहराई से मेहनत करो, क्योंकि वह गहराई से निकलेगा। हमारे वस्त्र पर कुछ दाग ऐसे होते हैं जो पानी से धुल जाते हैं, लेकिन कुछ दाग ऐसे होते हैं जिनके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जिस संस्कार से आप हटना चाहते हैं, उससे हटने के लिए आप एक काम करें — और वह है सत्कर्म। जरूरतमंद की सेवा — यह सबसे तेज और सबसे ताकतवर है; यह ऐसी धुलाई करता है कि कुछ नहीं बचता। प्रयासरत रहिए — रस्सी भी पत्थर को काट देती है, लेकिन एक दिन में नहीं, समय लगता है। जैसे आपने उस संस्कार को प्रयास करके धारण किया है, अब उसे निकालने के लिए उतनी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। मेहनत, आंतरिक ईमानदारी, और मेरे कर्म से किसी को तकलीफ ना हो — उस पर काम करते रहें।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: जीवन में आध्यात्म की जरूरत क्यों पड़ती है ?#yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-05-30