आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P28-0144 · भाग 28

योगी जी, गुरु चरण में पूर्ण समर्पण कैसे हो सकता है? और ध्यान के लिए सरल उपाय बताएं।

देखिए, पूर्ण समर्पण तब होता है जब आपको कुछ नहीं चाहिए — सच में कुछ नहीं चाहिए, तो समर्पण हो जाएगा। और ध्यान में — कर्म करते हुए ध्यान रखना है कि कोई बुरा काम नहीं करना है: छल, कपट, चोरी, बेईमानी, चापलूसी, मक्कारी, पाखंड नहीं करना है, और सत्कर्म ध्यान से करना है कि कुछ नहीं चाहिए। और जब आप ध्यान करने बैठते हैं तो अचेतन मन में जहां भी मन जा रहा है, देखें कि कहां-कहां त्रुटि है, कहां-कहां कमियां हैं, उनसे कैसे मुक्त हो जाएं — उसके लिए काम करें, यही ध्यान है। ध्यान के बारे में मैंने लाइव में ही वीडियो बनाया है, उसे एकदम गहराई से देखिएगा, और कोई संशय हो तो पूछिए।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31