आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P28-0154 · भाग 28

गुरु जी, क्या आप मुझे कुंडली के बारे में बताएंगे?

नहीं, देखिए, हमने इस पर काम नहीं किया है। हमने काम किया है बस इस पर कि आत्मज्ञान तक कैसे पहुंचें — मैंने सीधा-साधा काम किया है। ना मैंने कभी चक्रों के बारे में पढ़ा, ना कुंडली जागरण के बारे में। मैंने बस इतना समझा कि आत्मज्ञान कैसे हो जाए, सहस्रार ज्ञान कैसे हो — इसके लिए मैंने काम किया है। मैंने यही समझा है कि किसी राज्य पर अगर आपको अधिकार जमाना है तो राजा से मित्रता कर लो, पूरा राज आपके कब्जे में; एक-एक सिपाही, एक-एक सेनापति को दोस्त बनाओगे तो क्या कब्जे में कर पाओगे? तो मैंने समझा कि सहस्रार चक्र खुलता है, सहस्रार ज्ञान होता है, तो मुझे बस आत्मज्ञान हो जाए — कैसे भी चक्र खुलें, कुंडली खुले। तो मैंने ईमानदारी से अपना जीवन जिया, जो साधना कर सकता था किया, और आगे बढ़ा। मैंने मूल आत्मज्ञान पर काम किया है, और उसके लिए आपको सही मार्ग बताता हूं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आत्मज्ञान तक पहुंचने वालों के लिए ध्यान रखने वाली विशेष ज्ञान / #आत्मज्ञान #satsang · 2024-08-31