प्रश्नोत्तर P28-0190 · भाग 28
गुरु जी, क्या गुरु शक्तिपात के जरिए भी भक्त को स्वयं से परिचित करवा देते हैं?
उस लायक होना भी तो चाहिए। शक्तिपात करने वाला गुरु भी उस परम स्थिति पर होगा तब ना करवाएगा। आज तो शक्तिपात लोग पैसे से करवा रहे हैं, अध्यात्म को बेच दिया। पैसे से शक्तिपात होता, पैसे से ज्ञान होता, तो जितने अरबपति-करोड़पति थे सब आत्मज्ञानी, ब्रह्मज्ञानी बन जाते। आज तो अध्यात्म को भी लोगों ने व्यापार बना दिया — लोग खरीद भी रहे हैं, बेच भी रहे हैं। शर्म की बात है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का क्या कर्तव्य है शिष्य के प्रति / #योगीजी_का_सत्संग #गुरु #पूर्णिमा · 2024-07-21