प्रश्नोत्तर P28-0191 · भाग 28
गुरु जी, ऐसा क्या करें कि यह जीवन आखिरी हो, मुझे मुक्ति मिल जाए?
मुक्ति तो आप तुरंत पा सकते हो। कर्म करते हुए छल, कपट, चोरी, बेईमानी, चापलूसी, मक्कारी, धूर्तता, पाखंड मत करो, दिखावा मत करो, राग-द्वेष वाला काम मत करो; अपने तरीके का त्याग कर दो, अनुमान लगाना छोड़ दो — मुक्ति मिल गई तुरंत। अब कर्म कर रहे हो तो जांचते रहो कि ऐसी गलती ना हो। और अपने आप को धन से, तन से, ज्ञान से सत्कर्म में लगाओ। जो बेईमानी का कमाया, उसकी भरपाई करो — रोम-रोम से बद्दुआ आई है तो रोम-रोम से आशीर्वाद निकलेगा, तो उसको काटेगा। जरूरतमंदों की सेवा करो, जहां जरूरत हो — भूखे को भोजन, प्यासे को पानी; मान के चक्कर में नहीं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का क्या कर्तव्य है शिष्य के प्रति / #योगीजी_का_सत्संग #गुरु #पूर्णिमा · 2024-07-21