प्रश्नोत्तर P29-0039 · भाग 29
स्वामी जी, क्या (अपनों की कुटिया हरियाणा में) एक दिन के लिए आया जा सकता है?
अभी आ सकते हो। यहां पे अभी ऐसा मैंने कोई नियम नहीं किया है। जब तक बाउंड्री गेट नहीं लगेगा, तब तक आप एक दिन, दो दिन, जितने दिन रहना है, आ सकते हो। जब यहां बाउंड्री गेट वगैरह लग जाएंगे, तब यहां का फिक्स नियम हो जाएगा — जैसे अपनों की कुटिया अदलपुरा में है कि आपको सात दिन रहना अनिवार्य होगा, उसके ऊपर आप चाहे जितने दिन रहो। समाज में आप किसी मेहमान के यहां जाओ तो लोग पूछते हैं कब जाओगे; और यहां मेरा भाव है कि तुम ज्यादा से ज्यादा रुको। पहले लोग एक-दो दिन रुक के भागते थे, तो मैंने कहा नहीं, सात दिन रुकना अनिवार्य है, क्योंकि आपको कुछ समझ में आना चाहिए। मेरा भाव है कि आप एक दिन से लेकर आजीवन रुको, अपने आत्मिक कल्याण के लिए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 38 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-31