आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0043 · भाग 29

गुरु जी, क्या अपने कल्याण के लिए मुझे पूरी तरह लगना पड़ेगा?

आज देख, तुम लोग तो अपने लिए नहीं लग पा रहे हो, और हम तुम लोगों के लिए जंगल में बैठे हैं। तुम तो एक हफ्ते आते हो, चले जाते हो। मैं 2011 से निकला हूं, और कुटिया बनाई तो एक साल लगातार उस कुटिया में रहा, कहीं गया ही नहीं; अभी यहां आज 38वां दिन हो गया। मैं तो तुम लोगों के लिए हूं, और तुम लोग अपने लिए नहीं रुक पा रहे हो। हमारा तो हो गया। इस मानव शरीर का मूल उद्देश्य है अपना आत्मिक कल्याण।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 38 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-31