आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0048 · भाग 29

गुरु जी, बहुत सी चीजें समझ में नहीं आतीं, और याद भी नहीं रहतीं — क्या करूं?

समझना तो आप ही को पड़ेगा; जो नहीं समझ में आया, खुल के पूछो, तब बताएंगे। और याद तो रखना पड़ेगा। दुकान पर जाओगे तो वह पूछेगा कौन सा सामान चाहिए — याद नहीं है तो कैसे सामान देगा? खाना याद रहता है कि नहीं? टाइम से नाश्ता, टाइम से खाना तो आप खा रही हो — वह क्यों नहीं भूल रही? क्योंकि वह जरूरत है। जिस दिन लगेगा कि यह सबसे बड़ी जरूरत है, आप नहीं भूलेंगी।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का क्या कर्तव्य है शिष्य के प्रति / #योगीजी_का_सत्संग #गुरु #पूर्णिमा · 2024-07-21