आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0054 · भाग 29

गुरु जी, लोग भंडारा क्यों करते हैं — बस मान के चक्कर में या पुण्य के चक्कर में?

यही चक्कर है — मान का चक्कर है, पुण्य का चक्कर है। भंडारे में वे लोग खाते हैं जिनके घर सक्षम हैं; जरूरतमंद तो पहुंचते नहीं, और पहुंचते हैं तो उन्हें लाइन में खड़ा कर देते हैं कि बाद में मिलेगा। बाद में क्यों? बचा हुआ देने का कोई मतलब है क्या? मुझे पहले कोई शादी वगैरह में बुलाता था, तो मैं कहता था आऊंगा, लेकिन एक शर्त है — गांव में जितने कुत्ते हैं, उन्हें पेट भर भोजन, और वह भी आपके मेहमानों के पहले, बचा हुआ नहीं। अगर आपको किसी को देना है, तो पहले दो ना; बचा हुआ क्यों दे रहे हो?

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का क्या कर्तव्य है शिष्य के प्रति / #योगीजी_का_सत्संग #गुरु #पूर्णिमा · 2024-07-21