प्रश्नोत्तर P29-0058 · भाग 29
गुरुदेव, परिवार के प्रति कर्तव्य निभाएं या परमात्मा को प्राप्त करें? क्या माता-पिता की इच्छा के लिए शादी करनी चाहिए? उम्र 40 हो गई है, कृपया मार्गदर्शन करें।
देखिए, शादी करना, ना करना आपकी जरूरत है। शब्द, दृश्य, गंध, रस, स्पर्श — इन पांच इंद्रियों से शरीर की जरूरत की पूर्ति होती है, उस जरूरत में हम सुख लेते हैं। आप देखिए आपको स्त्री की जरूरत है या नहीं। शादी व्यक्तिगत मामला है; आप अगर शादी नहीं करना चाहते, तो यह फैसला आप करिए। माता-पिता को अगर आपसे कुछ चाहिए, तो बोल दीजिए कि मैं जिस लायक हूं, आपकी सेवा करूंगा। शादी अगर आपकी जरूरत लग रही है तो शादी करो — ऐसा नहीं है कि शादी आत्मिक कल्याण में बाधक है। बस जीवन में ईमानदारी होनी चाहिए, बेईमानी का त्याग करो; कहीं भी रहकर आप बेईमानी छोड़कर अपने आत्म तक पहुंच सकते हो। मैंने भी मां से कहा था — तेरा वंश चल रहा है, बहुत भाई-बहन हैं; शादी मेरी जरूरत नहीं है, मेरी खोज कुछ और है; तुझे मुझसे कुछ चाहिए तो बोल।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का क्या कर्तव्य है शिष्य के प्रति / #योगीजी_का_सत्संग #गुरु #पूर्णिमा · 2024-07-21