प्रश्नोत्तर P29-0095 · भाग 29
गुरु जी, यह कैसे पता चले कि मुझे अहंकार है?
आपको दिन में कितनी बार अहंकार चढ़ता है, उतरता है — ये आपको पता है? जब आप बातचीत करते हो, लेनदेन करते हो और आपके तरीके से काम नहीं होता, और सामने वाला आपसे छोटा होता है, तब देखो आप उस पे कैसे चढ़ते हो। और वही गलती अगर कोई बड़ा कर दे तो आप हंस देते हो। क्यों ऐसा? उसको भी डांटना चाहिए ना; गलत तो गलत है। आप इसे डांट रहे हो तो उसे क्यों नहीं? नहीं डांट पाते, क्योंकि वो बड़ा है। इसके ऊपर आप चढ़ बैठे — हो सकता है इसकी गलती भी ना हो बेचारे की।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13