प्रश्नोत्तर P29-0110 · भाग 29
गुरु जी, कौन से भगवान की पूजा करनी चाहिए?
ये आपके ऊपर है कि आपको किस भगवान की पूजा करनी चाहिए। चाहे रोटी खाओ, चाहे पराठा खाओ, चाहे पूरी खाओ — सबके पीछे गेहूं ही तो है। गेहूं को हटा दो तो ना पराठा बन पाएगा, ना रोटी बन पाएगी, ना पूरी बन पाएगी। बाहर की पालिश अलग-अलग है, बाकी अंदर तो एक ही है। जो भी आपको पसंद आ जाए, किसी को भी पकड़ लो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13