आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0111 · भाग 29

गुरु जी, आत्मा और जीवात्मा में क्या अंतर है?

इच्छा-अपेक्षा में आत्मा जीवात्मा हो गया। जैसे पानी फ्रिज में गया तो बर्फ हो गया; आप उसे नॉर्मल जगह रखोगे तो किसका नाश हो जाएगा? बर्फ का। धीरे-धीरे वो पानी हो रहा है — वो पानी तो पहले भी था। पानी से बर्फ बना, बर्फ से पानी बन रहा है — एक ही है। वैसे ही इच्छा-अपेक्षा में आत्मा जीवात्मा हो गया; तो इच्छा-अपेक्षा से मुक्त होंगे तो जीव का नाश हो जाएगा, आत्मा हो जाएगा। जैसे मुंह के अंदर है तो लार है, बाहर निकाला तो थूक हो गया — एक सेकंड लगा; परिस्थिति से नाम बदल गया, है एक ही।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13