प्रश्नोत्तर P29-0120 · भाग 29
गुरु जी, आजकल अगर कोई अपने पसंद के गुरु के पास जाना चाहे तो घर से छुप के आना पड़ता है; पिक्चर जाने के लिए बता के जाते हैं, पर अध्यात्म को लोगों ने कठिन बना दिया है। ऐसा क्यों?
अध्यात्म को लोगों ने अलग तरीके से लोगों को बता दिया। अध्यात्म का मतलब होता है अपने आप को सुधारना। भौतिक का मतलब होता है संसाधन; संसाधन का सही तरीके से उपयोग करना अध्यात्म सिखाता है। और संसाधन का परिवर्तन करना — गेहूं से आटा बनाकर रोटी बनाकर खा लेना — विज्ञान है। हमारे जीवन में तीनों की जरूरत है — अध्यात्म की भी, भौतिक की भी, विज्ञान की भी। बताओ, आपके घर में जो व्यवस्थाएं हैं — भोजन, बर्तन, पंखा, बिस्तरा — वही तो आश्रम में है। जहां भी रहो, बेईमानी छोड़ दो; बस मैंने यही सीखा है और कुछ भी नहीं। और यह नहीं छोड़ पाओगे तो भटकते रह जाओगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13