आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0119 · भाग 29

गुरु जी, ज्ञानी, विज्ञानी और दास — इनमें गुरु को कौन सा चेला अच्छा लगता है?

मुझे तो सीखने वाले अच्छे लगते हैं। यहां सीखने वाले कम, महागुरु-जगतगुरु ज्यादा आते हैं। एक साधक ऐसा होता है जो ऐसा प्रश्न करता है कि इसका उत्तर ये नहीं दे पाएंगे; दूसरे साधक होते हैं जो प्रश्न खंडन करने के लिए पूछते हैं; और एक साधक होता है जो ईमानदारी से अपने प्रश्न को रखता है, उत्तर पाने के लिए। तो किसी भी गुरु को यह साधक पसंद है जिसे उत्तर चाहिए; ये दो साधक तो ऐसे ही टाइम पास वाले हैं। और गुरु दास नहीं बनाता, गुरु तो गुरु बना देता है; शिष्य दास थोड़ी ना होता है — गुरु दास भाव से मुक्त करा देता है। हर लोगों ने तो आपको जीवन में दास ही बनाना चाहा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13