आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0122 · भाग 29

गुरु जी, आपने कहा मुक्ति होने के लिए सब कुछ छोड़ देना चाहिए। सब छोड़ेंगे तो परिवार का लालन-पालन कैसे होगा?

देखिए, सब कुछ में क्या है, मैं आपको बताता हूं — एक मान की इच्छा, योग्यता से ज्यादा पाने की इच्छा, दिखावा, बड़ा-छोटा बनने की इच्छा। इसके अलावा बताओ आपके पास क्या है? अगर ये हटा दिया जाए तो आपके पास बचा क्या? सब कुछ में यही आता है, और आप इसी से परेशान हो। हर आदमी ने इसको पाला है, किसी से बता भी नहीं सकते — क्या आप बोल सकते हो कि मैं दिखावा के लिए जीता हूं? शर्म आएगी। हर व्यक्ति एक दूसरे को दिखा रहा है; इससे छूटना है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13