प्रश्नोत्तर P29-0167 · भाग 29
गुरु जी, क्या ऊर्जा लगाने में भी बड़ी मेहनत लगती है?
हां, ऊर्जा भी आप ऐसे नहीं लगा सकते, ऊर्जा लगाने में बहुत मेहनत करना पड़ेगा। कोई गिर गया, उठाओगे तो आपकी ताकत लगेगी, ऐसे थोड़ी ना उठ जाएगा बोलने से। किसी को रास्ता बताओगे तो बोलने में ऊर्जा लगेगी। धन से सहयोग कर रहे हो तो धन भी शरीर से मेहनत करके कमाया। सारा खेल ऊर्जा का है, और आप लगा कहां रहे हो — मेन बात ये है। मुझे यही समझना है कि मैं अपनी ऊर्जा कहां खर्च कर रहा हूं। इसलिए मैंने शुरुआत में अपनी ऊर्जा आत्मिक कल्याण में लगाई, फिर ऊर्जा मिली तो लोगों के आत्मिक कल्याण में लगा दी।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: सत्संग अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट#योगी · 2026-10-31