प्रश्नोत्तर P29-0192 · भाग 29
गुरु जी, धारणा है कि गौ के अंदर सभी देवी-देवताओं का वास है और गौ सेवा अंतिम समय में अच्छी गति देती है। आत्मा तो बाकी पशुओं में भी है, फिर गाय के प्रति ही इतना आकर्षण क्यों?
लोगों ने अपनी-अपनी धारणा बनाकर रखी है। कोई इस पेड़ को पूज रहा है, कोई उस पेड़ को — पेड़ वही है, फल अलग-अलग दे रहे हैं। तो कहीं से भी शुद्धता का भाव तो बनाओ। अभी राग-द्वेष में हो; एक संकल्प को हटाने के लिए एक संकल्प लेना पड़ेगा। अभी पूरी दुनिया को चैतन्य में तो पकड़ नहीं सकते, तो कुछ पकड़कर अपनी सफाई करो। अब देखना कि पशु सेवा आप दूध के लिए कर रहे हो कि उनकी सेवा कर रहे हो — जो दूध नहीं दे रही उसकी भी।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: यह संशय है क्या आम जनमानस भगवान का साक्षात्कार कर सकता है / #भगवान #साक्षात्कार · 2023-12-28