प्रश्नोत्तर P29-0191 · भाग 29
गुरु जी, नरक, स्वर्ग और मोक्ष — क्या ये वास्तव में होते हैं?
नरक भी है, स्वर्ग भी है। कैसे होता है — जैसे आपकी योग्यता नहीं है और जरूरत से ज्यादा आपको दे दिया, आपको भरोसा ही नहीं था, तो वह समय आपके लिए स्वर्ग होगा। और किसी ने जरूरत से ज्यादा का आश्वासन दिया, आपने लोगों में ढिंढोरा पीट दिया और आखिर में उसने ना कर दिया — वह समय आपके लिए नर्क है। और इसके बाद "चाहिए" से मुक्त हो गए तो मुक्ति, और वो मोक्ष तक ले जाएगा। यही है स्वर्ग, नर्क और मोक्ष।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: यह संशय है क्या आम जनमानस भगवान का साक्षात्कार कर सकता है / #भगवान #साक्षात्कार · 2023-12-28