आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P29-0200 · भाग 29

गुरु जी, जो स्वप्न आते हैं ये क्या होते हैं? डरावने सपने क्यों आते हैं?

एक होता है स्थूल शरीर, एक होता है कारण शरीर — हम कारण में जी रहे हैं, मानसिक कारण शरीर — और इसके बाद सूक्ष्म शरीर। हम जब सो जाते हैं तो हम स्थूल शरीर से इच्छाएं पूरा नहीं करते, तो हम सूक्ष्म शरीर में जाते हैं पूरा करने। और उसका परिणाम स्थूल में दिखता भी है — जैसे स्वप्न दोष में; हुआ सूक्ष्म में, उसका परिणाम स्थूल में मिला। तो जीवात्मा अगर कोई कामना इस स्थूल शरीर से पूरा नहीं कर पाती तो सूक्ष्म में, स्वप्न में जाती है। बस अपने आप को सुधारो, इसके लिए काम करो; अपने आप को सुधारना ही साधना है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13