आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0002 · भाग 30

गुरु जी, डिप्रेशन क्यों आता है? मेरे भाई का 2008 में मर्डर हो गया था, उसके बाद मैं एकदम डिप्रेशन में चला गया। घर के सब सदस्यों पर एक जैसा असर क्यों नहीं पड़ता?

जब ऐसी घटनाएं आपके सामने हो जाएंगी तो आएगा ना। बात यहां लगाव की है — जिसका जितना लगाव, उस हिसाब से सुख-दुख होगा। सुख-दुख दोनों आपके लगाव की वजह से होते हैं। स्नेह, प्यार, मोह, जैसा जिसका उठना-बैठना, बोलना-चलना, उसी हिसाब से दुख और सुख होता है। ज्यादा करीबी रहा होगा तब आपको ज्यादा दुख हुआ। समझ के द्वारा निकल सकते हैं — जैसे-जैसे समझ बढ़ेगी। डिप्रेशन लगाव की वजह से, मोह की वजह से होता है। कोई बच्चा आईआईटी क्लियर नहीं कर पाया तो डिप्रेशन — उसके ऊपर ये सब थोपना नहीं चाहिए। मैं तो कह रहा हूं बच्चों को बोलो — जियो, जीने के लिए पढ़ो। आज लोग बच्चों को एटीएम मशीन बना रहे हैं — मेरा कार्ड यह है तो तुम्हारा गोल्ड होना चाहिए, मैंने फ्लैट बनाया तो तुम बंगला बनाओ। शिक्षा पैसा कमाने के लिए नहीं देना चाहिए; शिक्षा इसलिए कि आपको उचित तरीके से जिंदगी को जीना है, और शिक्षा के साथ संस्कार बहुत जरूरी है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13