आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0004 · भाग 30

गुरु जी, प्रेम विवाह में या दूसरे समाज में शादी होने पर क्या जन्म लेने वाले बच्चे का डीएनए बदल जाता है? उस पर ज्यादा प्रभाव मां का रहता है या पिता का? और गर्भ में आने वाला जीव क्या अपनी मर्जी से आता है?

फर्क तो पड़ेगा ना; संस्कार में भी फर्क पड़ जाता है। जानवर भी देखो, अगर आप क्रॉस कराओ तो उसके बच्चे अलग तरीके के पैदा होते हैं, तो ऐसा मानव में भी होगा ना — सबका डीएनए अलग-अलग होता है। ज्यादा तो बाप का प्रभाव रहेगा। देसी कुत्ता, जर्मन कुत्ता — सब कुत्ते ही तो हैं; ऐसे ही अलग-अलग प्रदेश के लोग अलग-अलग नस्ल के हैं, वो शादी करेंगे तो उनके बच्चे कुछ अलग पैदा होंगे — कुछ नई क्वालिटी की पैदावार होगी। कर्म से शरीर मिलता है; शरीर भी उसे वैसा मिलेगा जैसे ट्रेन में आपने जितना पैसा दिया वैसा डब्बा, वैसी सीट मिलेगी — ट्रेन एक ही है, उसी में ₹600 की भी सीट है और 3000 की भी। जीव अपनी मर्जी से नहीं आता; सबका लेनदेन है, कर्म के हिसाब से — उनका कहीं ना कहीं कनेक्शन एकदम रहता है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13