आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0013 · भाग 30

गुरुदेव प्रणाम, क्या आध्यात्म मार्ग में ज्ञान प्राप्ति के लिए मानव गुरु बनाना जरूरी है? गुरु को कैसे खोजूं?

आप बस अपने प्रश्न रखिए, जो जवाब दे दे वो गुरु है। मानव गुरु जरूरी नहीं — पशु गुरु भी हो सकता है। दत्तात्रेय भगवान ने 24 गुरु माने, उसमें पशु-पक्षियों को भी उन्होंने गुरु माना। तो आप ज्ञान किससे सीख लेते हो, आपके ऊपर है। हमने कुत्ते से सीखा — गड़रियों के कुत्ते, उनको बुलाओ तो इस तरफ देखते ही नहीं; वो बस अपनी चाल में चलते हैं और अपने भेड़ की रखवाली करते हैं, और अगर आपने उनकी भेड़ को जरा सा छेड़ा तो आपको छोड़ेंगे नहीं। हमने कहा साधक को इस तरीके से रहना चाहिए — किसी को देख के दुम मत हिलाओ, आप जिसके लिए निकले वो काम करो। लेकिन हम आवरण को देख के दुम हिला देते हैं — साइकिल वाले को देखेंगे तो ऐसे कर देंगे, और कार वाले को देखेंगे तो 'आइए आइए'। दुम हिलाने वाले साधक नहीं होते; अगर आपने दुम हिला दी तो साधक नहीं है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13