प्रश्नोत्तर P30-0049 · भाग 30
गुरु जी, वर्तमान में रहना चाहिए यह बात तो करते रहते हैं, लेकिन मन भूत और भविष्य में डोलता रहता है। ऐसा क्यों?
जब तक आपको कुछ चाहिए, तभी मन जाएगा — अतीत में जाओगे, भविष्य का निर्माण करोगे; नहीं तो नहीं जाएगा। महात्मा लोग भी वर्तमान में जिए तो उनके पास भी मन रहा — जब उन्हें भूख लगी तो भोजन मांगे, तो मन आया। कुछ भी चाहिए तो अतीत में जाओगे, भविष्य का निर्माण करोगे। कुछ नहीं चाहिए — तो वर्तमान में आ जाओगे, बात खत्म।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: #अहंकार से कैसे मुक्त हों ?| How to Dissolve the #Ego: The Path to #Spiritual #Freedom · 2026-05-13