आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0059 · भाग 30

महाराज जी, आप किसी के भी प्रश्न का उत्तर दे देते हैं। क्या यह सिर्फ आत्मज्ञान के बाद ही संभव है?

हां, आत्मज्ञान के बाद ही ऐसा संभव होता है कि वो किसी के भी प्रश्न को तोड़ देगा, पूरी तरह खत्म कर देगा। आत्मज्ञानी के अलावा अगर कोई भी आपके प्रश्न का उत्तर देगा तो संशय भरा देगा — वो प्रमाणित जवाब देगा, किसी तीसरे के सहारे। आत्मज्ञानी अगर आपको उत्तर देगा तो वहां और कोई नहीं रहता — आप और वो; वो तीसरे को नहीं लाता। तीसरा आया तो संशय है। जो आत्मज्ञानी नहीं है वो हमेशा तीसरे को रख के बात करता है, उन दोनों से ताकतवर किसी को, और उसके सहारे आपको उसके विश्वास पर खड़ा कर देता है, और आप भी मान लेते हो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आत्मग्लानि कब होती है ? #live_satsang #aadhyatmik #satsang #pratyakshgyan #yogijikasatsang · 2024-12-25