आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0064 · भाग 30

महाराज जी, ज्यादातर देखा गया है, और मैं स्वयं भी इसमें हूं, कि लोग चाहते हैं अगर कोई सच में गुरु है तो वो कोई चमत्कार करेगा — जैसे मैं जो बुराई नहीं छोड़ पा रहा वो गुरु छुड़वा देंगे। क्या गुरु अप्रत्यक्ष रूप से अवगुण छुड़वाने में मदद करेंगे?

काहे को गुरु करें? बुराई अपनाए आप हो, गुरु को क्या टेंशन है? परिणाम आप भोगो, गुरु क्यों करे? अच्छा बताओ, मलाई आप खाओ और गुरु बर्तन मांजे — यह कोई बात होती है? बुराई को पकड़ा किसने? आपने। तो छोड़ो आप। हां, ऐसे बोलो कि मदद करेंगे — जब आप बोझा उठाओगे और नहीं उठेगा, तो कोई भी आपको उठवा देगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आत्मग्लानि कब होती है ? #live_satsang #aadhyatmik #satsang #pratyakshgyan #yogijikasatsang · 2024-12-25