प्रश्नोत्तर P30-0072 · भाग 30
गुरु जी, क्या साधकों को जंगल में डर नहीं लगता?
अगर लगता तो यहां रुकते क्यों? यह हमारा छोटा वफादार कितना छोटा है, देखो इसको डर नहीं लगता। डर क्यों लगेगा भाई? डर तो बेईमानों को लगता है हर वक्त। संसार में भी हैं तो भी डर के रह रहे हैं। अगर आप बेईमान हो तो आपको कहीं भी डर लगेगा, हर कहीं डर लगेगा। और अगर आप ईमानदार हैं, जरूरतमंद की सेवा करते हैं, सत्कर्मी हैं, तो आप दुनिया के किसी कोने में रहिए, आपको कभी डर नहीं लगेगा। डर हमेशा बेईमान को लगता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 39 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-11-02