प्रश्नोत्तर P30-0082 · भाग 30
प्रभु, क्या मनुष्य आखिर में सुख चाहता है? क्या उसकी आखिरी इच्छा सुख प्राप्त करना है?
नहीं। जितना प्राप्त किया है उसे छोड़ देना है, और छोड़ना ही पड़ेगा। बस वह उस परम सत्ता से मिलना चाहता है जिससे वह है। आप कितना भी जुटा लो, शांति नहीं — हर वक्त आप शांति के लिए तड़पते रहते हो। देखो, करोड़ की गाड़ी खरीदते हो, बाद में चलाकर कहते हो — यार चलो, अब शांति से सोता हूं। एक करोड़ की गाड़ी में शांति क्यों नहीं मिलती? हर जीव विश्राम में जाना चाहता है। विश्राम — कुछ ना करना — उसकी आखिरी स्थिति है। जब भी आप थकते हो, कहते हो — अब मुझे शांति से सोना है। कुछ नहीं चाहिए, विश्राम चाहिए। अपने को विश्राम कब दे रहे हो? अपने को विश्राम दे दो; वो आप दे नहीं रहे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: अंतःकरण क्या है कहां स्थित है और क्या कार्य है ? #yogijikasatsang #live_satsang #Aadhyatmik · 2024-12-04