आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान

प्रश्नोत्तर P30-0109 · भाग 30

गुरु जी, आपकी कुटिया का काढ़ा और मूंग-चना साधक साधना के दौरान कैसे उपयोग करते हैं? मार्गदर्शन करें।

आओ, जरा रह के देखो — दो महीना, एक-दो साल, 20 साल रहो। इतना अच्छा मौका मिला है और आप वहां से पूछ रहे हो, जैसे भारत के बाहर वीजा लगवाना है। सीधा आओ, टिकट लो, आओ, आराम से रहो — निःशुल्क व्यवस्था है, रहिए, लाभ लीजिए। एकांत है; कोई आपसे बात भी नहीं करेगा, आपका नाम भी नहीं पूछेगा — इतना किसी का कोई मतलब ही नहीं। काम बोला गया आपको, और आपकी जितनी जरूरत की चीज है, आपको बिना मांगे मिली — और क्या चाहिए, बताओ?

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आत्मग्लानि कब होती है ? #live_satsang #aadhyatmik #satsang #pratyakshgyan #yogijikasatsang · 2024-12-25