प्रश्नोत्तर P30-0173 · भाग 30
गुरु जी, मैं शादीशुदा हूं, तीन साल की बेटी है; कुछ कारणों से तलाक हो रहा है। कुछ महीनों से अकेला हूं, ब्रह्मचारी भी हूं, और आध्यात्मिक जीवन व्यतीत करना चाहता हूं। मुझे क्या करना चाहिए?
ब्रह्मचर्य आपको रखना पड़ रहा है क्या? तलाक हो रहा है तो ब्रह्मचर्य तो रखना पड़ रहा है। आप क्या सोचते हो — शरीर संबंध न करना ब्रह्मचर्य हो गया? क्या आप उस ऊर्जा को किसी और तरीके से निकाल रहे हो? तो फिर ब्रह्मचर्य हुआ ही नहीं आपका। अब तो बड़ा आसान है — क्लिक किए, वीडियो देखे, निकल गए; फोटो देखे, निकल गया। सबकी हाल यही है, कोई दूध का धुला नहीं है; कोई पकड़ा गया, कोई नहीं पकड़ा गया, बस इतना फर्क है। शर्मा मत, लेकिन हां, हमें अच्छी आदत अपनाना चाहिए, बुरी आदत का त्याग करना चाहिए। और शादीशुदा से अलग होकर ब्रह्मचारी होना है तो उससे पूछ लीजिए — आपके सामने और कोई है, उसकी जरूरत कैसे पूरी होगी? अगर वो तैयार है तो रखो, नहीं तो आप ब्रह्मचर्य हो जाओ, उसके लिए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: सेवक के अंदर पाए जानें वाले गुण और धर्म कौन से हैं ? #livesatsang #aadhyatmik_satsang #gyan · 2024-12-24