प्रश्नोत्तर P1-0061 · भाग 1
गुरु जी, सरलता किसे कहते हैं?
अगर आप किसी व्यक्ति के हित के लिए कार्य कर रहे हो, तो आप सरल हो। सरल का मतलब यह नहीं कि कोई कुछ भी बोले और वह चुपचाप बैठा है — ‘भैया देख कितना सीधा-सादा है’; कोई गाली दे दे तब भी न बोले, कोई कुछ भी नुकसान कर दे तब भी न बोले। यह सरलता नहीं है। सरलता का मतलब है कि वह लोगों के हित के लिए काम करता है; उसके लिए लड़ भी जाता है, झगड़ा भी कर लेता है, किसी के हित के लिए कुछ भी कर सकता है। समाज हित के लिए कार्य करने वाला, अगर उसे युद्ध भी करना पड़े तो युद्ध भी करेगा — वह सरल व्यक्ति है, सहज व्यक्ति है, महान व्यक्ति है। समाज में मैंने देखा कि लोग कायरता को भी सरलता बोल देते हैं — ‘अरे भाई बड़ा सरल व्यक्ति है’। तो भैया, कायरता को सरलता मत बोलो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 19 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-13