आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P1-0085 · भाग 1

समझ विकसित करने के लिए प्रयास कैसे करें?

समझ विकसित करने के लिए जिसकी समझ विकसित है, उसके पास जाकर समझना पड़ेगा। वह तरीका बताएगा। ऐसे बैठे रहोगे तो समझ विकसित नहीं हो जाएगी। आप देखो किस फील्ड में समझ विकसित करना चाहते हो — गणित, हिंदी, इंग्लिश, विज्ञान — तो वैसे शिक्षक के पास जाना पड़ेगा। विज्ञान में समझ चाहिए और चले जाओगे हिंदी के शिक्षक के पास, तो कुछ नहीं होगा। तो पहले पक्का करो कि आप चाहते क्या हो, फिर ऐसा शिक्षक ढूंढो। अगर आप अपना आत्मिक कल्याण करना चाहते हैं तो उसे गुरु बोलते हैं, और किसी विषय में समझ विकसित करना चाहते हैं तो शिक्षक बोलते हैं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 20 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-13