प्रश्नोत्तर P1-0197 · भाग 1
मुझे यह कैसे जांचना है कि मैं जिस (गुरु) के पास हूं, वह हर तरीके से सक्षम है या नहीं? क्या यह इससे पता चलेगा कि मेरी जिज्ञासाओं के उत्तर मुझे मिल रहे हैं या नहीं?
हां, उसके उत्तर से आपकी समझ विकसित हो रही है कि नहीं। उसकी ताकत का पता तब चलेगा जब आप अपने प्रश्न रखोगे और वह प्रत्यक्ष जवाब देगा, और आपके प्रश्न यूं ही हट जाएंगे, सारे संशय हट जाएंगे। प्रश्न हट जाएगा, तब वह आपसे ताकतवर है।
आपके अंदर निकलने की ताकत भले न हो, लेकिन परखने की ताकत कहीं नहीं गई। आप मानव शरीर छोड़ो — ये जितने छोटे-छोटे जीव-जंतु हैं, देखो कैसे अपने से मजबूत से भागते हैं और अपने से कमजोर पर वार करते हैं। जांचने की क्षमता सबके अंदर है, इसके लिए सीखना नहीं है। जांचने की क्षमता आप में है, वह कहीं नहीं गई।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: उद्धार के लिए क्या करें ? #योगी · 2026-09-29