प्रश्नोत्तर P10-0021 · भाग 10
मेरे पास कुछ नहीं है। बस वह प्रेम और शांति है जो भीतर है। इसे बताकर क्या मिलेगा?
आपके अंदर शांति है या अशांति है, मैं क्या करूंगा? इसे सिद्ध कैसे करोगे कि तुम्हारे अंदर शांति है कि अशांति है? तुम समाज के लिए क्या कर सकते हो? वो कुछ बताओ, तो मैं सुनूं भी।
आपके अंदर शांति है, प्रेम है, दया है, करुणा है। ये सब बातों का कोई मतलब है क्या? आपने इस समाज में अपने शरीर के द्वारा किया क्या है? इसका कोई मतलब है? आपके अंदर शांति है, आपके अंदर क्या है? अब हम क्या करेंगे सुन के? हमने पूछा भी नहीं। तो इसका कोई मतलब नहीं है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: Narmade Har Live: Q&A for You #Yogi · 2026-08-10