आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P10-0029 · भाग 10

मुझे आप जैसा मेहनती बनना है। ध्यान इधर-उधर जाएगा। क्या मन एक समय सिर्फ एक काम कर सकता है? मन पांच इंद्रियों से जुड़ा है, इसलिए क्या धारणा भी एक साथ कई हो सकती है?

मन तो एक ही है, दो तो है नहीं। आप क्षण-क्षण में, सेकंड से भी कम समय में, कई जगह ले जाते हो, तो आपको लगता है कि मैं कई जगह साथ में लगा हूं। जैसे पांच इंद्रियां हैं, तो आप देख भी रहे हो, सुन भी रहे हो। दोनों घटना एक साथ घट रही है। कोई छू रहा है, तो उसका एहसास कर रहे हो। मतलब आप दृश्य को देख भी रहे हो, सुन भी रहे हो। कोई छू रहा है, तो उसको फील भी कर रहे हो। आप खा भी रहे हो। सुगंध और दुर्गंध भी। पांच इंद्रियों द्वारा आप एक ही समय में महसूस कर सकते हो। आप समझ लीजिए। आप क्या समझते हो, आपने अपने से बता दिया।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: Narmade Har Live: Q&A for You #Yogi · 2026-08-10