आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P10-0076 · भाग 10

गुरु जी, क्या आप जैसे मुक्त पुरुषों को भी काम, क्रोध, लोभ सताते हैं?

नहीं, सताता तो कोई नहीं है। देखिए — काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह। मद, लोभ, मोह जब हटता है तो आत्मज्ञान होता है, और काम और क्रोध हटता है तो ब्रह्मज्ञान होता है। तो जब तक मुझे कुछ कार्य करना है, तब तक उस कार्य में क्रोध करना पड़ता है। अगर जीवन से कार्य हटा दो, तो फिर क्रोध करने की कोई आवश्यकता नहीं। अगर आपके जीवन से काम को, कर्म को हटा दिया जाए और फिर आपको कहा जाए कि क्रोध करो, तो आप हंस दोगे। हमें काम में ही करना पड़ता है। एक व्यक्ति किसी और के लिए, आपके कल्याण के लिए क्रोध करता है; एक व्यक्ति अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए क्रोध करता है। एक क्रोध आपको ऊपर उठाएगा और एक क्रोध आपको नीचे गिराएगा। तो आप देखो, क्रोध किस स्थिति में करते हो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 22 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-15