आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P10-0096 · भाग 10

गुरु जी, क्या आत्मज्ञानी होने के बाद हर व्यक्ति सत्संग करता है या मौन हो जाता है?

कुछ भी कर सकता है। मेरा संकल्प था कि मैं जैसे भटक-भटक के पूछ रहा हूं, वैसे लोग ना भटकें; मुझे जिस दिन मिल जाएगा, मैं घर-घर जाके, गांव-गांव, जैसे हो सकेगा, सबको प्रत्यक्ष ज्ञान बांटूंगा। तो भाई, मौन भी हो सकते हैं, अब उनकी इच्छा के ऊपर है कि वह क्या करते हैं। लेकिन ज्यादातर मैं समझता हूं, किसी को आत्मज्ञान हो जाएगा तो चुप नहीं बैठेगा।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 23 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-16